1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. करौली बाबा के चमत्कार…….‘रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा देंगे’……….हवन में सबकुछ मुमकिन

करौली बाबा के चमत्कार…….‘रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा देंगे’……….हवन में सबकुछ मुमकिन

करौली बाला डॉ. संतोष भदौरिया ने दावा किया कि अगर लोगों के दिमाग से लड़ाई झगड़े की स्मृति हटा दी जाए, तो लड़ेंगे ही नहीं

By Shahi 

Updated Date

‘रूस और यूक्रेन के नेता उनके पास आएं तो युद्ध रुकवा देंगे’

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

देश में पिछले कई महीनों से कई बाबा सुर्खियों में आए हैं….पहले धीरेंद्र शास्त्री ने काफी सुर्खियां बटोरी…जिसके लेकर उन पर अंधविश्वास करने का आरोप लगा…वहीं अब करौली बाबा चर्चा में बने हुए हैं….दैवीय चिकित्सा का दावा करने वाले विवादों में घिरे करौली बाबा ने अब पति-पत्नी का विवाद खत्म करने के साथ ही रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध खत्म करवाने का दावा भी कर डाला है… दरअसल एक निजी न्यूज चैनल को दिए बयान में उन्होंने दावा किया कि अगर रूस और यूक्रेन के नेता उनके पास आएं…तो युद्ध रुकवा देंगे……

 

‘दिमाग से लड़ाई-झगड़े की स्मृति हटा देंगे’

करौली बाला डॉ. संतोष भदौरिया ने दावा किया कि अगर लोगों के दिमाग से लड़ाई झगड़े की स्मृति हटा दी जाए, तो लड़ेंगे ही नहीं…यहां लोग दिनभर लड़ते हुए आते हैं और फिर हाथों में हाथ डालकर जाते हैं जबकि पिछले दिनों देखा गया था सोशल मीडिया पर बाबा का डॉक्टर के साथ भिड़ने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी थी…… करौली बाबा का कहना है कि किसी ने ओम को पेटेंट तो नहीं कर रखा है..मैं ओम शिव बैलेंस बोलता हूं…न कि ओम अतीक….वहीं हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे तब करौली बाबा ने उनकी मदद करने का दावा भी किया था…उनका कहना था यदि राजू के परिजन हवन करवाते हैं तो राजू ठीक हो जाएंगे…हालांकि बाबा का यह दावा भी गलत साबित हुआ था…..

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?

 

बाबा को बच्चों को ठीक करने का मिला चैलेंज

वहीं पिछले कुछ दिनों नोएडा के डॉक्टर की ओर से कारौली बाबा को चैलेंज करने के बाद बाबा को चैलेंज करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है….अब अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल ने मीडिया को बताया कि उन्होंने करौली बाबा के सामने जाकर खुला चैलेंज दिया है…..उन्होंने कहा कि वह मेरे बच्चों को ठीक करें तो मैं उन्हें ब्लैंक चेक दे दूंगा….दरअसल उनके बेटे श्लोक को बोलने और सुनने में दिक्कत है…उसकी स्पीच थैरेपी चल रही है…बेटी को आंखों में भैंगापन है….बाबा ने यह चैलेंज लिया है कि नहीं यह अभी सामने नहीं आया है……

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com