Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर दिवाली की तस्वीर की शेयर, इस अंदाज में आई नजर, देखें

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर दिवाली की तस्वीर की शेयर, इस अंदाज में आई नजर, देखें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा ने खूब सज-धजकर दिवाली मनाई। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपनी ये दिवाली पति के बिना ही मनाई है। फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में अपने पति विक्रांत को याद करते हुए मिस यू लिखा है।

पढ़ें :- अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए उमड़े फैंस...

वही, इस दौरान एक्ट्रेस भले ही अकेले रहीं मगर उन्होंने अपनी खूबसूरती से ही ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाया है। फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे है। मोनालिसा मांग टीका, बड़े झुमके, गले में नेकलेस और पिंक साड़ी के साथ गोल्डन कलर के ब्लाउज में बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

 

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ मरून कलर की लिपस्टिक कैरी की हुई है। हाथों में दिया लेकर उन्होंने प्यारा सा पोज दिया है।

मोनालिसा भोजपुरी जगत की एक हसीन, खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। भोजपुरी जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में मोनालिसा का नाम गिना जाता है। अंतरा विश्वास यानि मोनालिसा बिग बॉस के सीजन 10 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं। में सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

मोनालिसा एक भोजपुरी अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी फिल्मों के अलावा वो हिन्दी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, ओड़िया और तेलगु फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

पढ़ें :- Gauri Khan का शानदार Airport Look में आई नजर, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल, देखें

अंतरा विश्वास यानि मोनालिसा भोजपुरी की सबसे हॉट अभिनेत्री भी रही हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ मोनालिसा की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। मोनालिसा मुख्य रूप से बंगाल की रहने वाली हैं, लेकिन फिल्मी करियर में उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से पहचान मिली।

 

Advertisement