मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

Gauri Khan का शानदार Airport Look में आई नजर, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल, देखें

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में इतना काम किया है कि उनकी खास पहचान बनी हुई है।

शेयर करें

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में इतना काम किया है कि उनकी खास पहचान बनी हुई है। शाहरुख खान तो अपनी पॉपुलैरिटी को लेकर चर्चा में रहते ही हैं, वहीं उनकी फैमिली के सदस्य भी कम मशहूर हैं। फिर चाहें शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हों या उनके बच्चे हों। गौरी खान अक्सर लाइमलाइट में आ जाती हैं और उनके फोटोज और वीडियोज तो आए दिन वायरल होते रहते हैं। फिलहाल, गौरी खान की कुछ नई तस्वीरें आई हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान शुक्रवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। गौरी खान की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गौरी खान जैसे ही एपरपोर्ट पर गाड़ी से उतरीं कि पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। गौरी खान की चलते-चलते कई फोटोज कैमरे में कैद हुई हैं।

गौरी खान ने डेनिम पैंट के साथ स्लीवलेस डेनिम क्रॉप-टॉप पहना हुआ था। गौरी खान के खुले बाल फैंस का ध्यान खींच रहे थे। खुले बाल उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे थे। गौरी खान जब एयरपोर्ट पर नजर आईं तो उनके हाथ में जैकेट और एक बैग नजर आया। गौरी खान की एक-एक अदा देख फैंस को खूब पसंद आ रही है। गौरी खान भले ही फोटो क्लिक करवाने के लिए ना रुकी हों लेकिन उन्होंने पैपराजी को निराश नहीं किया। गौरी खान ने स्माइल पास करते हुए फोटो क्लिक करने दीं।

गौरी खान ने भले ही फिल्मों में एक्टिंग ना की हो लेकिन वह अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में नजर आती हैं। गौरी खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। गौरी खान एक दिन पहले मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई कार्यक्रम पहुंची थीं। यहां पर गौरी खान ने अपने बेटे आर्यन खान के साथ कई पोज दिए।

शेयर करें