1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Watch : क्या साक्षी ने माही को की 8.5 करोड़ की ये कार गिफ्ट? धोनी ले गये साक्षी को गाड़ी पर कराने सैर

Watch : क्या साक्षी ने माही को की 8.5 करोड़ की ये कार गिफ्ट? धोनी ले गये साक्षी को गाड़ी पर कराने सैर

देश के स्टार क्रिकेटर एसएस धोनी ने जन्मदिन से पहले लंदन की सड़कों पर पत्नी साक्षी संग 8.5 करोड़ की कार जमकर सैर की। धोनी की कारों के प्रति दिवानगी जग जाहिर है। लंदन में भी वह अपने इस शौक को पूरा करने से नहीं चूके।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 7 जुलाई 2022। MS Dhoni Birthday : आज का दिन क्रिकेट फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। आज भारत के सफल कप्तानों की लिस्ट में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। आज माही 41 साल के हो गये हैं। धोनी का बर्थडे उनके परिवार के साथ उनके करोड़ों फैंस भी सेलिब्रेट करते हैं। फिलहाल आपको बता दें कि इस बर्थडे पर धोनी लंदन में हैं और उन्होंने अपने बर्थडे से ठीक एक दिन पहले लंदन की सड़कों पर अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ फिरारी (Ferrari Sf90 Super car) की सवारी की है। धोनी की तरफ से इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बार अपने जन्मदिन पर ब्रिटेन में हैं। वहां पर धोनी विंबलडन चैंपियनशिप के साथ ही तेज रफ्तार कारों का भी लुफ्त उठा रहे हैं। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये गाड़ी साक्षी धोनी ने एमएस धोनी को गिफ्ट की है या नहीं।

लंदन की सड़कों पर धोनी साक्षी के साथ दौड़ा रहे Ferrari

साक्षी ने बुधवार एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर माही के साथ एक पोस्ट शेयर किया। दरअसल, साक्षी ने इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियो अपडेट की, इन वीडियो में एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ लंदन की सड़कों पर तेज रफ्तार वाली Ferrari SF90 में मजे लेते देखें गये। इस वीडियो को एक व्यक्ति ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर बताया कि ये कौन सी कार है।

जानें SF90 Stradle की रफ्तार और कीमत

लंदन में माही Ferrari SF90 Super Car में तेज रफ्तार में घुमते हुए देखे गये। फिरारी की इस गाड़ी की क्षमता की फीचर की बात करें तो ये 3990 सीसी पेट्रोल इंजन वाली सुपरफास्ट स्पोर्ट्स कार है, जिसमें 8 सिलिंडर लगे है। ये बेहतरीन कार मात्र 2.5 सेकेंड में 0 से 100 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़कों पर दौड़ सकती है। Ferrari SF90 Stardle की टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस कार की कीमत भारत में करीब 7.5 करोड़ रुपये है, टैक्स आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ये कार 8.50 करोड़ तक पहुंच जाती है।

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com