Mukesh Khanna : देश के राष्ट्रगान को लेकर अभिनेता मुकेश खन्ना ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम्' को देश का राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए।
Updated Date
Mukesh Khanna : देश के राष्ट्रगान को लेकर अभिनेता मुकेश खन्ना ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम्’ को देश का राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। वह यह बात पहले भी कह चुके हैं और अब चाहते हैं कि इस दिशा में जल्द से जल्द फैसला लिया जाए।
मुकेश खन्ना ने कहा, ”मैंने तीन साल पहले कहा था कि ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गान बनाया जाना चाहिए। ‘जन गण मन’ हमारे देश का राष्ट्रीय गान नहीं है। यह क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि है। रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी प्रशंसा में एक गीत लिखा था और हमने उसे स्वीकार कर लिया।”
यह भी पढ़ें : दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत, मार्च 2027 तक पानी के पुराने बिल पर LPSC100% माफ, बढ़ाई समय – सीमा
अभिनेता ने कहा कि उन्हें यह अपना नहीं लगता। इसके उलट उन्होंने ‘वंदे मातरम’ को देश की भावना से जुड़ा हुआ बताया। ”’जन गण मन’ के शब्दों में आने वाले ‘भाग्यविधाता’, ‘पंजाब’ और ‘सिंध’ जैसे शब्द, यह अपना नहीं लगता। ‘वंदे मातरम’ अपना है। महान गायिका लता मंगेशकर ने इसे बेहद खूबसूरती से गाया था और मैं खुद भी इस गीत को लेकर काफी समय से काम कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा कि “इस सिलसिले में मेरी कल्याणजी-आनंदजी से भी मुलाकात हुई थी। मैंने ‘वंदे मातरम’ का करीब सात मिनट का एक गाना रिकॉर्ड किया है और मेरी इच्छा है कि यह रिकॉर्डिंग आइकॉनिक बने।”
मुकेश खन्ना ने कहा कि ”मैं चाहता हूं कि ‘जन गण मन’ को जल्द से जल्द हटाकर ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। स्कूलों और विभिन्न कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ को प्रमुखता दी जा रही है। सबसे पहले, पूरा ‘वंदे मातरम’ गाया जाना चाहिए, क्योंकि गीत के कुछ हिस्से पहले हटा दिए गए थे। ‘वंदे मातरम’ को दोबारा प्रमुखता मिलते देखकर मैं बेहद खुश हूं।”
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।