यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने गुरुवार को नगर निगम यमुनानगर में निगम प्रशासन के अड़ियल रवैए के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। समान काम-समान वेतन के एरियर के भुगतान को लेकर गुरुवार को चौथे दिन लंच टाइम में भारी संख्या में कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया व झाड़ू प्रदर्शन किया।
पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा
गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
चौथे दिन की गेट मीटिंग की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला जी व संचालन इकाई सह सचिव रमेश कुमार टोडरपुर ने की। गेट मीटिंग में मुख्य तौर पर राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की हिदायत अनुसार हरियाणा सरकार ने समान काम समान वेतन के लिए 1 नवंबर 2017 से लागू करने के लेटर जारी किया था, जिसके अनुसार 6 नगर निगमों व ज्यादातर परिषदों, पालिकाओं ने समान काम समान वेतन का एरियर सहित भुगतान कर दिया है।
जिनके बारे में प्रसासन को जानकारी दी गई। इसी की तर्ज पर नगर निगम प्रशासन यमुनानगर ने लंबे आंदोलन करने के बाद मई 2023 में कर्मचारियों की सैलरी में समान काम समान वेतन दिया गया और एक महीने के अंदर एरियर के भुगतान का समय दिया गया था, पर सात महीने का समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने एरियर नहीं दिया। सफाई कर्मचारी शहर को साफ सुथरा रखने में हमेशा ईमानदारी से काम करता है।
भुगतान नहीं करने पर दी शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी
पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
चेतावनी दी कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन संघ को इस आंदोलन को तेज करना पड़ेगा। जिसमें शहर में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन , नगर निगम प्रशासन के पुतले, भूख हड़ताल, हड़ताल जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इस मौके पर राजकुमार धारीवाल, बलदीप तुंबी, गुलजार अहमद, रमन, सोरण ढिलौड, जीतो, कमलेश आदि नेता मौजूद थे।