1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. न्यूजीलैंड ने मारी बाजी, श्रीलंका की 65 रनों से हराया, पढ़ें

न्यूजीलैंड ने मारी बाजी, श्रीलंका की 65 रनों से हराया, पढ़ें

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज यानी के शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक ठोका।

पढ़ें :- “संजू!”… और बस एक पुकार पर टूट गई लाइन- KL राहुल और संजू सैमसन का यह ‘भाईचारे वाला’ पल इंटरनेट पर छा गया

उन्होंने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि श्रीलंका को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई।

श्रीलंका ने 65 रन के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 8 विकेट पर 73 रन है।

वही, 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम ने 5 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। इनमें पथुम निसंका और धनंजय डिसिल्वा खाता खोले बिना आउट हो गए जबकि कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पढ़ें :- अहमदाबाद में टूटा 'मनहूस मैदान' का मिथक 8 मार्च 2026 को भारत ने रचा विश्व विजेता बनने का नया इतिहास

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com