मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया बोले, जनता से किया गया हर वादा करूंगा पूरा

up bureau

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि केंद्र में भले ही इंडिया गठबंधन की सरकार न बनी हो, लेकिन मेरा जनता से किया गया हर

नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया बोले, जनता से किया गया हर वादा करूंगा पूरा
शेयर करें

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि केंद्र में भले ही इंडिया गठबंधन की सरकार न बनी हो, लेकिन मेरा जनता से किया गया हर एक वादा पूरा होगा। सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं, उन्हें लाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में जिले को जो वनवास मिला था, वह आने वाले पांच सालों में विकास की नई योजनाओं से पूरा किया जाएगा। तनुज पुनिया ने कहा कि वह जब जनता के हित के मुद्दों को उठाएंगे तो सरकार और प्रशासन को उनकी बात सुननी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू अभी भाजपा के दबाव में हैं। आगे चलकर हो सकता है वह इंडिया गठबंधन के साथ आ जाएं और हमारी सरकार बन जाए। सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि उन लोगों ने चुनाव के दौरान जो वादे किये हैं, वह उन्हें कब पूरा करने वाले हैं। क्योंकि पुराना रिकॉर्ड रहा है कि भाजपा कभी अपने वादे पूरा नहीं करती। तनुज पुनिया ने कहा कि हम सभी कांग्रेसियों की यही इच्छा है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट न छोड़ें। क्योंकि रायबरेली से हमेशा कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा है।

शेयर करें