1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः अंबाला में शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड से बचने को लोग ले रहे अलाव का सहारा

हरियाणाः अंबाला में शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड से बचने को लोग ले रहे अलाव का सहारा

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले कई दिनों से सूरज न निकलने के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लोगों के कारोबार पर भी शीतलहर का काफी असर पड़ा है।

By Rakesh 

Updated Date

अंबाला। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले कई दिनों से सूरज न निकलने के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लोगों के कारोबार पर भी शीतलहर का काफी असर पड़ा है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन और लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। कई दिनों तक घना कोहरा छाने के कारण और पश्चिम से ठंडी हवाओं के कारण पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है। अंबाला में भी तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही हैं।

दिन का तापमान 14°से कम हो गया है वहीं बात अगर रात के तापमान की करें तो वो भी 6° से नीचे चला गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।लोगों के कहना है की पिछले कईं दिनों से सूरज दिखाई नहीं दिया, जिसकी वजह से ठंड बहुत बढ़ी है और ठंड के कारण रास्ते में रुककर अलाव जलाकर ठंड को कम करने की कोशिश की जा रही है।

ठंड के कारण दुकानदारों के रोजगार पर भी पड़ा असर 

वहीं बढ़ती ठंड के कारण दुकानदारों के रोजगार पर भी असर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है। उनका कहना है कि दुकानों पर काम भी नहीं है। ग्राहक बाजार में नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है।

पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com