बीजेपी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
पढ़ें :- 'राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर युवाओं के विश्वास को दर्शाती है...', ABVP की DUSU जीत पर बोले अमित शाह
आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं….दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI 16 अप्रैल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है….सीबीआई केजरीवाल से आबकारी मामले में पूछताछ करेगी…जिसको लेकर अब सियासी बहस जारी हो गई है…बीजेपी शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को घेरना शुरू कर दिया है…..बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जैसे-जैसे मामले की कड़ी जुड़ रही है…वैसे-वैसे अरविंद केजरीवाल के पास हथकड़ी आ रही है….गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को CBI ने तलब किया तो डर से कांपने लगे…शराब घोटाले के सरगना अरविंद केजरीवाल की अब तक की जांच से यही पता चलता है…..उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल जनता को बताएं कि उनकी समीर महेंद्र से फेसटाइम पर बात हुई या नहीं?
16 अप्रैल को केजरीवाल से पूछताछ
उधर दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी चिल्लाकर शराब घोटाला कह रही है…सारा काम छोड़कर सभी एजेंसी इसकी जांच में जुटी है….लेकिन जांच में क्या मिला? ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया ने 14 फोन तोड़ दिए…लेकिन ईडी की डॉक्यूमेंट में 14 फोन के 3 IMEI नंबर लिखे हैं….वहीं दिल्ली शिक्षा मंत्री अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला… आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसी का इस्तेमाल करके पंजाब और दिल्ली की सरकार के काम रोकना चाहती है….
फिलहाल आप सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं….मनीष सिसोदियो और सत्येंद्र जैन जेल में हैं… अब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी तलवार लटक रही है…आप और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप जारी है….