Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Republic Day 2023: अब ऑनलाइन मिलेगा 26 जनवरी परेड का टिकट,जानिए कैसे बुक करें

Republic Day 2023: अब ऑनलाइन मिलेगा 26 जनवरी परेड का टिकट,जानिए कैसे बुक करें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Republic Day 2023:  देश में हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day)का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यही वो दिन है जब 1950 को भारत पूर्ण रूप से आजाद हुआ था। देश की राजधानी दिल्ली में इस दिन को खास तरीके से मनाया जाता है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

सुबह से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। देश की तीनों सेनाओं का पराक्रम भी इस दिन परेड के माध्यम से दिखाया जाता है। हर साल की भांती इस बार भी 26 जनवरी पर होने वाली परेड (Republic Day Parade)खास है। इसलिए इसे सीधे देखने की उत्सुकता हर भारतवासी के मन में रहती है।

दरअसल, 26 जनवरी को होने वाली परेड देखने के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरु होने वाली है। इसके लिए ऑनलाइन इनविटेशन मैनेजमेंट पोर्टल (www.aamantran.mod.gov.in) भी सरकार की ओर से लॉन्च किया गया है।

26 जनवरी 2023 की परेड (Republic Day Parade Tickets Online Booking 2023) देखने के लिए आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। जिसके लिए 20 रुपए से लेकर 500 रुपए तक शुल्क रखा गया है। यही नहीं कुछ चुनिंद काउंटर्स से ऑफलाइन भी परेड देखने की टिकट बुक हो सकती है।

ये है बुकिंग का तरीका

पढ़ें :- बजट में बेस्ट स्मार्टफोन 2026: Redmi vs Realme vs Samsung - कौन है सबसे बेहतर?

यदि आप भी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी जनरेट करना होगा। इसके बाद कुछ जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, आदि फिलअप करना होगा।

इसके बाद आपकी स्क्रिन पर टिकट बुकिंग के लिए नया पेज खुलेगा। इसके बाद आपको इवेंट के प्रकार का चयन करके क्लिक करना होगा। फिर गणतंत्र दिवस की टिकट रेंज को सलेक्ट करना होगा। ऑनलाइन पैमेंट करने के बाद आपका टिकट डाउनलोड हो जाएगा..

Advertisement