1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. iPhone 18 Pro सीरीज़ की धमाकेदार एंट्री, 15-28% की हुई बढ़ोतरी

iPhone 18 Pro सीरीज़ की धमाकेदार एंट्री, 15-28% की हुई बढ़ोतरी

iPhone 18 Pro Series : ऊंची कीमतों के बावजूद भारत में Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती मांग उनके पिछले मॉडल्स की तुलना में अधिक देखी जा रही है।

By HO BUREAU 

Updated Date

iPhone 18 Pro Series : ऊंची कीमतों के बावजूद भारत में Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती मांग उनके पिछले मॉडल्स की तुलना में अधिक देखी जा रही है। विश्लेषकों और रिटेलर्स के अनुसार, लॉन्च के समय साल-दर-साल मांग में 15-28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने 12 स्टोर्स से डेटा जुटाने के बाद कहा, “अभी निश्चित बिक्री आंकड़े साझा करना जल्दबाजी होगी, लेकिन शुरुआती मांग के मामले में iPhone 18 Pro, साल-दर-साल iPhone 17 Pro से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।”

पढ़ें :- भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग : रिपोर्ट

पाठक ने कहा, “बरगंडी रंग की काफी मांग है और अधिक स्टोरेज वाले वेरिएंट में भी लोगों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है। शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक है, हालांकि शुरुआती लॉन्च उत्साह कम होने के बाद लंबे समय तक प्रदर्शन पर नजर रखने की जरूरत होगी।”

उन्होंने कहा कि Apple के रीसैलर्स बिक्री की संख्या के लिहाज से अहम भूमिका निभा रहे हैं और अलग-अलग स्थानों के ग्राहकों की जरूरत पूरी कर रहे हैं, वहीं मजबूत प्री-ऑर्डर के कारण लॉन्च के दिन Apple स्टोर्स पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं।

रिटेलर्स ने बताया कि लॉन्च के दिन स्टोर्स को उपलब्ध कराया गया स्टॉक काफी हद तक बिक चुका है और नए स्टॉक के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल सामान्य iPhone 18 मॉडल की अनुपस्थिति के कारण मांग मुख्य रूप से इन दोनों Pro मॉडल्स पर केंद्रित हो गई है।

Apple ने शुक्रवार को भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू कर दी। दोनों मॉडल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और देशभर के छह रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध हैं। इन्हें Apple के अधिकृत रीसैलर नेटवर्क, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और बड़े रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

पढ़ें :- BJP के लिए चुनौती बनते जा रहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,74,900 रुपये है। दोनों के बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज है। Apple दोनों Pro मॉडल्स पर पात्र कार्ड EMI लेनदेन पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और पात्र कार्ड फुल-स्वाइप खरीदारी पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है।

मौजूदा डिवाइस एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को डिवाइस की बची हुई कीमत के आधार पर 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त ट्रेड-इन लाभ भी मिल सकता है। Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo 23 अक्टूबर से भारत में बाजार में आने की उम्मीद है। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com