Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Nupur Sharma Case : नूपुर शर्मा पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर NCW ने लिया संज्ञान, जानें क्या है मामला

Nupur Sharma Case : नूपुर शर्मा पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर NCW ने लिया संज्ञान, जानें क्या है मामला

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 04 जुलाई। राष्ट्रीय महिला आयोग ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा नूपुर शर्मा पर की गई टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कानून कार्रवाई करने को कहा है। NCW ने मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है।

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक DS चौहान को लिखे पत्र में NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि अखिलेश का ट्वीट सरासर उकसाने वाला है। ये बेहद निंदनीय है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार, बोले- हम साधु-संत नहीं...सरकार बनाकर प्रदेश का विकास करना है

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नूपुर शर्मा के साथ ही बीजेपी पर तीखा हमला किया है। अखिलेश ने कहा कि सिर्फ मुख को नहीं शरीर को भी माफी मांगनी चाहिए और देश में अशांति और सौहार्द बिगाड़ने की सजा भी मिलनी चाहिए।

पढ़ें :- बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका : CM योगी
Advertisement