Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. संसद की सुरक्षा में सेंध पर अनिल विज ने कहा- जांच एजेंसियां कर रहीं अपना काम, अभी कुछ कहना ठीक नहीं

संसद की सुरक्षा में सेंध पर अनिल विज ने कहा- जांच एजेंसियां कर रहीं अपना काम, अभी कुछ कहना ठीक नहीं

By Rakesh 

Updated Date

अंबाला। संसद में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। इस पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां लगी हुईं हैं कि इसके पीछे किन ताकतों का हाथ है। अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

विपक्ष ने कहा कि अगर पुराना संसद भवन होता तो शायद ऐसा न होता, इस पर विज ने कहा कि विपक्ष को तो मौका मिलना चाहिए कि वो अपना मुंह खोले। इसमें नई और पुराने वाली बात क्या है। क्या हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, इस पर विज ने कहा कि वैसे तो सुरक्षा सभी की कड़ी होती है लेकिन ये चूक कहां हुई, ये जांच का विषय है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा कि हरियाणा महिलाओं के लिए असुरक्षित बनकर उभरा है, इस पर अनिल विज ने कहा कि विपक्ष को तो कहने की आदत है वो बताए कि कैसे असुरक्षित हो गया।

Advertisement