Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में आई खराबी, पाकिस्तान में की गई इमरजैंसी लैंडिंग

दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में आई खराबी, पाकिस्तान में की गई इमरजैंसी लैंडिंग

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

SpiceJet announces to start 28 new domestic flights across the country from October 31

नई दिल्ली, 5 जुलाई 2022 : स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक बार फिर गड़बड़ी की खबरें आ रही है। इस बार दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट एसजी 11 को खराबी की वजह से पाकिस्तान की तरफ ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि हवाईजहाज की इंडिकेटर लाइट में दिक्कत की वजह से इसे इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

खराबी आने के बाद फ्लाइट को कराची में उतारकर यात्रियों को सुरक्षित किया गया। जानकारों ने बताया कि ये इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी, फ्लाइट को सामान्य रूप से ही उतारा गया। फिलहाल कंपनी ने दूसार प्लेन भेजकर कराची से यात्रियों को दुबई ले जाने के लिए भेजा है।

फ्यूल इंडिकेटर में आई खराबी

इस लैंडिंग के बाद डीजीसीए ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्पाइजेट विमान के क्रू ने देखा कि फ्यूल टैंक इंडिकेटर फ्यूल की मात्रा को तेजी से घटता हुआ दिखा रहा था। इसकी चैकिंग में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली, फ्यूल टैंक में भी लीक नहीं था। लेकिन इंडिकेटर ईंधन को कम दिखा रहा था, इसलिये हवाईजहाज को कराची में लैंड कराया गया।

दो महीने पहले भी आई थी दिक्कत

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

इसी महीने 2 जुलाई को भी स्पाइसजेट के प्लेन में दिक्कत आई थी। तब दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। फ्लाइट के कैबिन में धुआं उठता देखा गया था। इसके अलावा भी पिछले महीने 19 जून को भी स्पाइसजेट के विमान में खराबी आई थी। यह विमान भी दिल्ली से जबलपुर जा रहा था। इसके केबिन प्रेशर को लेकर दिक्कत आ गई थी। जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली लाया गया था।

इसी दिन स्पाइसजेट के एक और विमान में खराबी आई थी। यह प्लेन पटना से दिल्ली आई रहा था। इसमें विंग में आग लग गई थी।

Advertisement