Bihar News : बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। ऐसे में नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। विपक्ष बिहार सरकार को घेर रहा है। इसी कड़ी में कानून व्यवस्था को लेकर पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि वीडियो देखकर सरकार को चुल्लू भर पानी में मर जाना चाहिए।
पढ़ें :- भारत-न्यूजीलैंड FTA से खुलेगा 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता, कृषि से स्टार्टअप तक कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
उन्होंने आगे कहा कि कल से मां के नाम पर नौटंकी करने वालों का क्या रिश्ता है? उस बेटी से रेप करने की कोशिश करने वालों से इस सरकार का क्या रिश्ता है? कौन ऐसे तत्वों को संरक्षण देता है, शरीफों का एनकाउंटर करने वाली सरकार और पुलिस इन सबकी संरक्षक है।
यह है मामला
जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की घटना बताई जा रही है, जब नाबालिग छात्रा और दोस्त के साथ जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों को रोक लिया और नाबालिग छात्रा से बदसलूकी की। उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसी मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच टीम SIT गठित की है। पुलिस ने अपील की है कि वायरल वीडियो शेयर न करें, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है।
पढ़ें :- नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है : CM योगी
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।