Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. परियों की कथा सी होगी परिणीति की वेडिंग

परियों की कथा सी होगी परिणीति की वेडिंग

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। राघव और परिणीति की शादी को लेकर बॉलीवुड जगत में हलचल तेज़ है शादी के कार्ड के साने आने के बाद तारीख 24 सिंतबर अब परिणीति के फैंस के खास डेट होने वाली है जिसको लेकर तैयांरियां भी ज़ोरो पर है। कपल की शादी की सारी रस्में रजवाड़ों के शहर उदयपुर में होंगी जहां लीला पैलेस को वैन्यु रखा गया है।

पढ़ें :- हरियाणः एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे की मौत, इस बीमारी ने छीन ली जिंदगी

परिणीति और राघव की शादी का कार्ड भी सामने आया है। जिसमें शादी की रस्मों को लेकर अलग अलग थीम रखी गई है।बता दे 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।

जिसमें सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी जिसे परी की चूड़ा सेरेमनी मा दिया गया है।इसके अलावा शादी के फंक्शन में 90 का भी थीम रखा गया है। दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच के बाद उसी शाम संगीत सेरेमनी होगी, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी।

24 सितंबर को राघव चड्ढा बारात लेकर पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगा। इसके आधे घंटे बाद शाम 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी। जिसके बाद रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा। इसके बाद मेहमानों के लिए गाला डिनर की व्यवस्था की जाएगी।

पढ़ें :- जल्द फ्लोर पर आएगी फरहान की फिल्म ‘जी ले जरा’
Advertisement