मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

जल्द फ्लोर पर आएगी फरहान की फिल्म ‘जी ले जरा’

Rakesh

फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ की अनाउंसमेंट से टाइम से ही इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म गर्ल ट्रिप पर आधारित होगी।

jee le zaraa
शेयर करें

मुंबई। फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ की अनाउंसमेंट से टाइम से ही इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म गर्ल ट्रिप पर आधारित होगी। फरहान पहले ही जिंदगी मिलेगी न दोबारा जैसी कल्ट फिल्म देकर अपना लोहा मनवा चुके हैं। हाल ही फिल्म जी ले जरा की शूटिंग में हो रही देरी पर बात करते हुए फरहान अख्तर ने फिल्म की कास्टिंग से कटरीना, प्रियंका और आलिया के पीछे हटने की बात को गलत बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका, कटरीना और आलिया तीनों ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और तीनों एक्ट्रेसेस के बिजी शेड्यूल से फिल्म की शूटिंग के लिए एक जैसा शेड्यूल फिक्स करना थोड़ा टफ हो रहा है। जिस वजह से प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होगी और फिल्म फ्लोर पर आएगी।

इसके साथ ही रीमा कागती ने फिल्म की कास्ट में बदलाव की बात को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि ‘जी ले जरा’ अपनी ओरिजिनल कास्टिंग के साथ ही रिलीज होगी।

शेयर करें