मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

BOLLYWOODः परंपरा से हटकर धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाई एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘किल’ (KILL), इस निर्माता ने किया भारत की सबसे हिंसक और खूनी फिल्म बनाने का दावा

HO BUREAU

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘किल’ (KILL) का निर्माण करके दर्शकों और फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 5 जुलाई 2024 को रिलीज की जाएगी। यह भारत की सबसे हिंसक और खूनी फिल्म है। ‘किल’ (KILL) में लक्ष्य, तान्या मानिकतला और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में हैं।

film kill
film kill
शेयर करें

मुंबई। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘किल’ (KILL) का निर्माण करके दर्शकों और फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।  फिल्म 5 जुलाई 2024 को रिलीज की जाएगी। यह भारत की सबसे हिंसक और खूनी फिल्म है। ‘किल’ (KILL) में लक्ष्य, तान्या मानिकतला और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में हैं।

निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुनीत मोंगा कपूर की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। मालूम हो कि धर्मा प्रोडक्शंस परंपरागत रूप से अपने रोमांटिक ड्रामा और पारिवारिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। लेकिन अपनी सामान्य शैली से हटकर 99 मिनट की थ्रिलर फिल्म का निर्माण करके साहसिक कदम उठाया है।

इस नई फिल्म में जबरदस्त एक्शन और खून-खराबा है, जो धर्मा प्रोडक्शन की बहुमुखी प्रतिभा और कहानी कहने के विभिन्न रूपों को तलाशने की इच्छा को दर्शाता है। यह अपनी तरह की पहली फिल्म है। धर्मा प्रोडक्शन परंपरागत रूप से प्रेम कहानियां और ड्रामा बनाता है। यह एक खून-खराबा है। करण जौहर कहते हैं कि हमारी फिल्में बेहद अहिंसक हैं।

पूरे देश में 5 जुलाई 2024 को रिलीज होगी फिल्म

आप अधिकतम एक थप्पड़ या धक्का ही देखेंगे। इसलिए यह वास्तव में 360 डिग्री का मोड़ है। धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता कहते हैं कि हमने इस फिल्म के साथ वह सब कुछ किया है जो हमने इतने सालों में नहीं किया। ‘किल’ (KILL) का निर्माण गुनीत मोंगा कपूर की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा भी किया गया है और यह उनकी पहली एक्शन फिल्म भी है। गुनीत मोंगा कहती हैं कि यह मेरी पहली बार की पागलपन भरी एक्शन फिल्म है। यह भारत की सबसे हिंसक और खूनी फिल्म है। फिल्म 5 जुलाई 2024 को रिलीज की जाएगी।

शेयर करें