मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणः एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे की मौत, इस बीमारी ने छीन ली जिंदगी

Rakesh

अपनी बोल्डनेस और विवादों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे की मौत हो गई है। उनके मैनेजर ने इस खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। इस खबर के आने के बाद उनके फैंस काफी दुखित हैं। 32 साल की पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर का सामना कर रही थीं।

actress poonam pandey
शेयर करें

चंडीगढ़। अपनी बोल्डनेस और विवादों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे की मौत हो गई है। उनके मैनेजर ने इस खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। इस खबर के आने के बाद उनके फैंस काफी दुखित हैं। 32 साल की पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर का सामना कर रही थीं।

इस बात का खुलासा एक्ट्रेस की टीम ने अपने बयान में किया है। सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें लिखा गया है, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया, उन्होंने उसे पूरा प्यार और दयालुभाव दिया।

शेयर करें