मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

पंजाबः पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

Rakesh

पटियाला के कोतवाली थाने की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में डीएसपी सिटी वन संजीव सिंघला ने बताया कि थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढीलो की टीम ने गिरफ्तार किया है।

accused
शेयर करें

पटियाला। पटियाला के कोतवाली थाने की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में डीएसपी सिटी वन संजीव सिंघला ने बताया कि थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढीलो की टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पहले दो युवकों को गिरफ्तार किया फिर उनसे पूछताछ के बाद करीब 131 नए मोबाइल फोन के साथ दो और युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने ये मोबाइल फोन तमिलनाडु की एक दुकान से चुराए थे। ये आरोपी अपने ट्रक में नए मोबाइल फोन लेकर जा रहे थे। सफलता थाना कोतवाली की पुलिस टीम को मिली।

शेयर करें