मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

गुरु नानक देव की जयंती पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, कहा- गुरुवाणी हमारे लिए परंपरा भी, आस्था भी है

इंडिया वॉइस

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती पर शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तस्वीरें भी शेयर की.

शेयर करें

आज श्री गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है.श्री गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के कई गुरुद्वारों में आज भजन, कीर्तन और प्रभात फेरियां देखने को मिली.देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती पर शुभकामनाएं दी.उन्होंने ट्विटर पर गुरु देव की एक वीडियो शेयर कर लिखा, “श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयासों में उनकी महान शिक्षाएँ हमारा मार्गदर्शन करती रहें”

गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर श्री गुरु नानक देव जी की 553वीं जयंती समारोह में हिस्सा लिया.इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘विभाजन में हमारे पंजाब के लोगों ने, देश के लोगों ने जो बलिदान दिया, उसकी स्मृति में देश ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की शुरुआत भी की है. विभाजन के शिकार सिख हिंदू परिवारों के लिए हमने सीएए कानून लाकर उन्हें नागरिकता देने का प्रयास किया है.साथ ही कहा कि गुरुवाणी हमारे लिए परंपरा भी, आस्था भी है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं आप सभी को प्रकाश पर्व की बधाई देता हूं. इसके साथ ही उन्होंने देव दिवाली की भी बधाई दी और कहा कि इस मौके पर काशी में बहुत भव्य आयोजन हो रहा है, लाखों दियों से देवी-देवताओं का स्वागत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमें गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व को मनाने का सौभाग्य मिला. हमें गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व मनाने का सौभाग्य मिला. तीन वर्ष पहले हमने गुरु नाक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव भी पूरे उल्लास से देश और विदेश में मनाया.

शेयर करें