Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mann Ki Baat : PM मोदी ने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद, कहा – ‘आतंकवाद को करारा जवाब…’

Mann Ki Baat : PM मोदी ने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद, कहा – ‘आतंकवाद को करारा जवाब…’

By HO BUREAU 

Updated Date

Mann Ki Baat : PM मोदी ने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद, कहा - 'आतंकवाद को करारा जवाब...'

Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 138वें एपिसोड में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को याद किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर सख्त संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : हरिता ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज, पुरुषों में अनिमेष 5वें स्थान पर रहे

उन्होंने आगे कहा कि ‘LoC के पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी। सर्जिकल स्ट्राइक ने पूरी दुनिया के सामने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया। आतंकवादी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक जिस पीड़ा को झेला, सर्जिकल स्ट्राइक उस दर्द के खिलाफ हमारी निर्णायक प्रतिक्रिया थी।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत की ओर आंख उठाकर देखेंगे तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि ‘देश कल यानी 28 सितंबर को इस स्ट्राइक की दसवीं वर्षगांठ मनाएगा। दुनिया यह देखकर हैरान रह गई थी कि आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के लिए किस तरह बहादुर भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण-रेखा पार की थी।’

जनगणना राष्ट्रीय जिम्मेदारी : PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि ‘देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गांव से हुई। माणा को देश का पहला गांव कहा जाता है। जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। मैंने 15 अगस्त को भी देशवासियों से आग्रह किया था कि वे जनगणना के लिए अपना समय जरूर निकालें। जनगणना राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका है। लोगों को जनगणना के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।’

पढ़ें :- IND vs WI 1st ODI : कैंपबेल-ग्रीव्स के बीच शतकीय साझेदारी, कैरेबियन टीम ने बनाए 295 रन

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त, पहचानें उनकी साजिश : CM योगी
Advertisement