यूपी की मुरादाबाद पुलिस ने 5 दिन के मासूम को बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गोद लेने का झांसा देकर मासूम का ढाई लाख में सौदा किया था।
Updated Date
मुरादाबाद। यूपी की मुरादाबाद पुलिस ने 5 दिन के मासूम को बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गोद लेने का झांसा देकर मासूम का ढाई लाख में सौदा किया था।
इसके लिए 30 हज़ार रुपए एडवांस में मिले थे। आरोपियों को डिलीवरी के वक्त शुक्रवार को बाकी रकम मिलने वाली थी। आरोपी अलग-अलग जगहों से बच्चा लेकर कई सौदा कर चुके थे।
मैनाठेर थाना पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नवजात बच्चा भी बरामद किया है। आरोपियों में 4 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र का है।