Kanpur : कानपुर नगर निगम में टेंडरों को लेकर सामने आई कथित गड़बड़ियों के मामले में अब कार्रवाई के साथ-साथ सियासत भी गरमा गई है।✍️कुशाग्र अवस्थी
Updated Date
Kanpur : कानपुर नगर निगम में टेंडरों को लेकर सामने आई कथित गड़बड़ियों के मामले में अब कार्रवाई के साथ-साथ सियासत भी गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवरों के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं, वहीं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सच सामने लाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
एक तरफ जांच एजेंसियां टेंडर प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं की पड़ताल कर रही हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कानपुर का नाम कानपुर से बदलकर ‘कमिशनपुर’ कर देना चाहिए। अखिलेश के इस बयान के बाद टेंडर विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि नगर निगम के टेंडरों में आखिर गड़बड़ी कहां और कैसे हुई? इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं? एसआईटी की जांच में क्या सच सामने आता है और क्या कार्रवाई सिर्फ मुकदमों तक सीमित रहती है या जिम्मेदार लोगों पर भी शिकंजा कसता है?
✍️कुशाग्र अवस्थी
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।