देश में जब भी कोई काम महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है कहीं ना कहीं वो अपने आप में खास होता है और यह संदेश भी दिया जाता है कि महिला किसी भी काम में पिछे नहीं है…महिला की बात हो तो देश के पहले नागरीक को कैसे भूल सकते है वो भी देश की एक महिला ही है और इस महिला ने तमाम महिलाओं को संदेश देने का काम किया है इसके साथ ही देश की एक और महिला ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी बना लिया है.
पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे
हम बात कर रहे है देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जी हां बता दें कि शनिवार को राष्ट्रपति पायलट के रूप में नजर आई है इससे पहले उन्हें हमेशा से साड़ी में ही देखा गया है लेकिन इस बार एक अलग अवतार में राष्ट्रपति दिखीं है. वो साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की पोशान पहनी हुई नजर आईं, बता दें यह तब हुआ जब वो असम के तेज एयरफोर्स स्टेशन का है जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ान भरी और जानकारी दे दे कि राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर हैं.
बता दें कि उड़ान भरने से पहले सुखोई ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की और इसी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई की उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं उनसे पहले भी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सुखोई में उड़ान भरी थी. बता दें कि प्रतिभा पाटिल ने 2009 में पुणे वायु सेना बेस से सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी.
पढ़ें :- 'देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा...', छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
असम दौरे पर है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बता दें कि तीन दिवसीय असम दौरे पर राष्ट्रपति है 6 अप्रैल को असम पहुंची थी राष्ट्रपति और इसी के साथ पहले दिन राष्ट्रपति ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्धाटन किया. और 7 अप्रैल को राष्ट्रपति ने माउंट कंचनजंगा अभियान 2023 को हरी झंडी दिखाई तो वहीं शुक्रवार की बात करें तो दो दिवसीय गज महोत्सव का उद्धाटन किया. शनिवार की बात करें तो राष्ट्रपति ने तेजरुक में स्थित एयर फोर्स स्टेशन पहुंची फिर यहां पर एयर मार्शल एसपी धारकर ने सुप्रीम कमांडर का स्वागत किया.