रांची: रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इस आरोप के बाद ही स्कूल के प्रिंसिपल एमके सिंहा फरार चल रहे हैं। सूचना के मुताबिक बीते 36 घंटों से प्रिंसिपल फरार चल रहे हैं और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। ऐसे में उनके खिलाफ यौन शोषण की धाराओं पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
पढ़ें :- जम्मू में बाढ़ की तबाही: इंसान, जानवर और जीवन-यापन सब कुछ संकट में
रांची के डीएवी कपिल देव स्कूल के प्रिंसिपल पर एक नर्स ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद से ही प्रिंसिपल लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने नर्स का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है। फिलहाल प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू होने वाली है। इस मामले से जुड़ी चैट वायरल हो गई है। चैट से पता चला है कि प्रिंसिपल महिला कर्मी पर जबदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।
पढ़ें :- DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा
देखें वीडियों
पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?