नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को संसद में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किए जाने का स्वागत किया है।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी द्वारा बुधवार को संसद में पेश किए गए विधेयक में प्रस्तावित तीन साल का एकमुश्त विस्तार दिल्ली के संपत्ति मालिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
श्री सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ संपत्तियों को तीन साल की लंबी अवधि के लिए सुरक्षित करके जनता की मांग के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई है, जैसा कि व्यापारी संगठनों द्वारा मांग की जा रही थी।