चंडीगढ़, 16 अप्रैल। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने एक माह का कार्यकाल पूरा करने पर लोगों को 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया है। शनिवार को पंजाब सरकार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ही इसका औपचारिक ऐलान कर योजना के बारे में जानकारी देंगे।
पढ़ें :- लाल किले की सुरक्षा कितनी कड़ी? DCP राज बांठिया ने बताया पूरा सुरक्षा प्लान
पंजाब में इससे पहले बादल सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजन लागू की थी। यह पहला मौका है जब प्रदेश के सामान्य परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने राज्य के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने समेत कई बड़ी घोषणाएं की थीं।
एक माह पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने दिया मुफ्त बिजली का तोहफा
आप सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन घोषणाओं को गारंटी का नाम दिया था। आप ने चुनाव घोषणा पत्र की बजाए गारंटी पत्र जारी किया था। 10 मार्च को मतगणना में 92 सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता भगवंत मान ने 16 मार्च को खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण की थी। मान सरकार का शनिवार को एक माह पूरा हो गया।
इस अवसर पर भगवंत मान ने कहा कि चुनाव से पहले दी गई पहली गारंटी को आज पूरा किया जा रहा है। समय व परिस्थितियों के अनुसार हर माह अथवा समय-समय पर अन्य गारंटी को भी लागू करके पंजाबवासियों के जीवन को सुगम बनाया जाएगा।
पढ़ें :- 15 अगस्त पर दिल्ली हाई अलर्ट, ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; UP से हरियाणा जाने वालों का बदला रूट
उन्होंने कहा कि राज्य में 80 फीसदी उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी बिजली की खपत औसतन 300 यूनिट होती है। इसके चलते इस योजना से पंजाबवासियों के एक बड़े वर्ग को राहत मिलेगी।
https://twitter.com/PunjabGovtIndia/status/1515174500102410247?s=20&t=vdUs0q9d1oTv2ASEgVb5og