Prayagraj : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के ऐतिहासिक शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।✍️शोएब रिज़वी
Updated Date
Prayagraj : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के ऐतिहासिक शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और संस्कृति विभाग की ओर से लगाई गई ‘विभाजन की विभीषिका’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली। क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, लेकिन देश का विभाजन उनके बलिदान का उद्देश्य नहीं था।
उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने हिंसा और विस्थापन का दर्द झेला और अपने घर, जमीन, कारोबार छोड़कर भारत आने को मजबूर हुए। नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी की जानकारी रहे और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए, इसी उद्देश्य से स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। आजम खान को लेकर सपा पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
यह भी पढ़ें : चमोली टनल हादसा: नौ मजदूरों की मौत, 10 अब भी लापता
उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में सिमी से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि 2027 में सत्ता में वापसी के लिए सपा वोट बैंक की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी की विदेश नीति को लेकर की गई टिप्पणी पर भी केशव मौर्य ने पलटवार किया।
उन्होंने राहुल गांधी पर संसद का समय बर्बाद करने और राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में इतना गैर-जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष उन्होंने पहले नहीं देखा। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि भाजपा आगामी चुनावों में मजबूत स्थिति में रहेगी और सपा 2027 में सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️शोएब रिज़वी
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।