1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील, लोगों को वितरित किए तिरंगे

मेरठ में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील, लोगों को वितरित किए तिरंगे

UP News : स्वतंत्रता दिवस से पहले मेरठ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा की ओर से विशेष अभियान चलाया गया।

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : स्वतंत्रता दिवस से पहले मेरठ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख इलाकों में पहुंचकर लोगों के बीच तिरंगे वितरित किए और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।

पढ़ें :- सावधान! अब बिल्ली पालना हुआ मुश्किल, लेना पड़ेगा लाइसेंस

अभियान के तहत मेरठ के 17 प्रमुख चौराहों को चुना गया। यहां करीब एक-एक हजार तिरंगे लोगों को बांटे गए। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी खुद सड़कों पर उतरकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज और उसे फहराने के लिए दंड वितरित करते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अभियान से जुड़े।

डॉ. वाजपेयी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य केवल लोगों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाना नहीं है, बल्कि देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं और राष्ट्रीय ध्वज का पूरे सम्मान के साथ अभिनंदन करें।

‘अधिक से अधिक परिवारों को अभियान से जोड़ने का प्रयास’

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिक से अधिक परिवारों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : चमोली टनल हादसा: नौ मजदूरों की मौत, 10 अब भी लापता

पढ़ें :- NCC की ओर से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया जा रहा आयोजन, 378 कैडेट लेंगे हिस्सा

मेरठ का स्वतंत्रता आंदोलन से गहरा ऐतिहासिक संबंध रहा है। वर्ष 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ से हुई थी। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान विशेष महत्व रखता है। अभियान के दौरान लोगों में भी तिरंगे को लेकर उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने की अपील की।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- 'लाखों लोगों ने हिंसा और विस्थापन का दर्द झेला...', विभाजन की विभीषिका पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com