Rahul Gandhi in Prayagraj : राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आप भारत की शक्ति हो। भारत की शान हो और भारत की मजबूती हो। जब मैं कहता हूं कि आप मजबूत हो तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं।”
पढ़ें :- Banda : CM योगी का बुंदेलखंड को बड़ा तोहफा, 80 करोड़ की लागत से मुख्य सड़क का होगा कायाकल्प
राहुल गांधी ने कहा कि “मैं हर हिंदुस्तानी और हर नागरिक की बात कर रहा हूं। आप सभी में इंटेलीजेंस है। इमेजिनेशन है। कैपेसिटी है। अगर ये देश आगे बढ़ेगा तो आपके बल पर, स्ट्रेंथ पर इस देश का भविष्य बनेगा। हिंदुस्तान के पास दुनिया की सबसे बड़ी यूथ की आबादी है। 40 करोड़ युवा इस देश में रहते हैं। ये इस देश की मजबूती है। चीन, अमेरिका और रूस की बात होती है, लेकिन इंडिया के यूथ पोटेंशियल के सामने ये सब लोग कुछ नहीं हैं। 21वीं सदी में एक और चीज हुई है। अगर देश प्रगृति करता है तो 2 चीजों के बल पर करता है।”
यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा में पहले दिन जबरदस्त हंगामा, कुलदीप कुमार-रवि नेगी के बीच तीखी बहस
‘आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं…’
उन्होंने कहा कि “एक तो यूथ पोटेंशियल, जो आपमें है और दूसरा डेटा, जिसे आप क्रिएट करते हो। हिंदुस्तान के पास यूथ है और दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा है। 1 गीगाबाइट डेटा प्रति भारतीय, प्रति दिन इस्तेमाल करता है और प्रगृति होगी, फ्यूचर होगा तो डेटा और आपके पोटेंशियल पर होगा। मीडिया में AI की बात होती है। हर कोई AI की बात करता है, लेकिन मैं एक बात बहुत साफ करना चाहता हूं, आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। अगर AI बनता है तो आपके डेटा के बेस पर बनता है।”
लोकसभा के नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी ने कहा कि “आप पढ़ाई करते हो, मेहनत करते हो, पैसा खर्च करते हो लेकिन नौकरी नहीं मिलती। शिक्षा के लिए आपके परिवारों से करोड़ों रुपए लिए जाते हैं, फिर सर्टिफिकेट दिया जाता है, लेकिन ये सर्टिफिकेट आपको नौकरी नहीं दिलाता। यहां पेपर लीक हो जाता है। अमीर बच्चा पेपर खरीद लेता है।”
पढ़ें :- चीनी की कीमतें वैश्विक मांग-आपूर्ति की गतिशीलता से निर्धारित होती हैं, सरकार तय नहीं करती : नितिन गडकरी
Disclaimer
यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।
पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद