Delhi : दिल्ली में मणिपुर के म्यूजिशियन चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या कर दी गई। इसी पर ही नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी क्रम में राहुल गांधी का बयान आया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि एक पिता की हत्या उसके अपने ही घर के बाहर उसके ही देश की राजधानी में कर दी गई।
पढ़ें :- PM मोदी की मंत्रियों के साथ देर रात तक चली बैठक, परफॉर्मेंस से लेकर सोशल मीडिया तक हुआ रिव्यू
उन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाओं के बाद आज दिल्ली में रहने वाला हर नॉर्थ-ईस्ट का परिवार यही सवाल पूछ रहा है। क्या हम यहां सुरक्षित हैं? अमित शाह का गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस इस बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए क्या कर रही है, खासकर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के खिलाफ? इस मामले की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। विक्रम के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
Chongtham Vikram Singh ji, a renowned musician from Manipur, went downstairs to ask some men to lower the noise outside his home. He was beaten to death for it.
A father, killed outside his own home, in his own country’s capital. After many such incidents, every Northeast family…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2026
पढ़ें :- दिल्ली के पीजी में रहने वाले छात्रों की समस्याओं पर सरकार का फोकस, 1-2 महीने में पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी
यह है पूरा मामला
विक्रम सिंह रात में कूड़ा फेंकने के लिए लिए 3rd फ्लोर से नीचे आए। उनकी कुछ लड़कों से बहस हो गई। ये लड़के शोर कर रहे थे। विक्रम सिंह और उन लड़कों के बीच विवाद हो गया। विक्रम सिंह घर चले गए। उन लड़कों ने विक्रम सिंह का पीछा किया और उनके घर पहुंचकर मारपीट की। जब तक बेटा आया तब तक लड़के फरार हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
मणिपुर के मुख्यमंत्री का बयान
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि जाने-माने गिटारिस्ट चोंगथम विक्रम के असमय निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। संगीत और मणिपुर के सांस्कृतिक जीवन में उनके बहुमूल्य योगदान को हमेशा गहरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा। मैं शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और सांत्वना मिले। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
पढ़ें :- सत्य निकेतन में सिर्फ एक इमारत नहीं गिरी, छात्रों के सुरक्षित भविष्य का भरोसा भी टूटा, छात्रों की सुरक्षा कौन देखेगा?
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।