Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा…’, छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

‘देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा…’, छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

By HO BUREAU 

Updated Date

'देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा...', छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश के सिस्टम में अलग-अलग स्तर हैं और हर स्तर में सिस्टम ने अपना एक आदमी बैठा रखा है। यह लड़ाई सिस्टम के खिलाफ है। देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा है। वे इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे

कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्रों का दूसरा गुण, मोहब्बत होता है। छात्र नफरत नहीं करते हैं। छात्र एक-दूसरे से प्यार से बर्ताव करते हैं, एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। तीसरा गुण, विनम्रता (Humility), जो सवाल पूछता है, सवाल का जवाब ढूंढता है, उसमें अहंकार हो ही नहीं सकता है। इसलिए छात्र विनम्र होते हैं, निडर होते हैं, सहिष्णु होते हैं। वो दूसरी विचारधाराओं, दूसरी सोच को समझने की कोशिश करते हैं। छात्र लड़ते नहीं हैं, धमकाते नहीं हैं, डराते नहीं हैं, आखिर में वो ईमानदार होते हैं और वे ईमानदारी से काम करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र क्या होता है? यह समझने की बात है कि छात्र भारत का भविष्य है। छात्रों के बिना कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता है और छात्र के भीतर अलग-अलग गुण होते हैं। छात्र का पहला बड़ा गुण, उनकी जिज्ञासा होती है। उनकी कुछ भी जानने की इच्छा और सवाल पूछने की इच्छा होती है। छात्र प्राकृतिक रूप से जिज्ञासु होते हैं, सवाल पूछते हैं। अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हमें छात्रों के गुणों को सुरक्षित रखना है, क्योंकि इन्हीं गुणों से देश बनता है, लेकिन अगर आज हम देखें और छात्रों से बात करें तो छात्र खुश नहीं हैं। स्टूडेंट्स अनकंफर्टेबल हैं। उन्हें अपना भविष्य नहीं दिख रहा है और वे दबाव में हैं।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक साइड में अडानी जी और दूसरे साइड में अंबानी जी हैं। अडानी जी पूरा फाइनेंस करते हैं। पूरा का पूरा पैसा, जो आपके स्कूल, यूनिवर्सिटी के कॉन्ट्रैक्ट से कमाया जाता है। वह पूरा का पूरा पैसा घुमाकर बीजेपी को दिया जाता है।

पढ़ें :- गोवा : 3.96 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में ईडी की कार्रवाई, पांच आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन शिकायत दायर

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी
Advertisement