Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘पूरी दाल ही काली है…’, E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

‘पूरी दाल ही काली है…’, E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

By HO BUREAU 

Updated Date

'पूरी दाल ही काली है...', E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Rahul Gandhi : देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा हो रही है। इसी पर ही राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि इससे आम आदमी का क्या फायदा हो रहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने जारी की व्हिप, लोकसभा में सभी सांसदों को उपस्थित रहने के निर्देश

राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से गाड़ियों के इंजन की उम्र कम हो रही है और माइलेज पर भी बुरा असर पड़ रहा है। सरकार ऐसा करके जनता की जेब पर बोझ डाल रही है। दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।

पढ़ें :- 'यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान...', राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा - 'मैं प्रयागराज आ रहा हूं'

यह भी पढ़ें : ‘यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान…’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा – ‘मैं प्रयागराज आ रहा हूं’

राहुल गांधी ने कहा कि गन्ने से एक लीटर एथनॉल के उत्पादन में लगभग 3,630 लीटर, चावल से एक लीटर एथेनॉल के उत्पादन में 10,790 लीटर तक और मक्के से एक लीटर एथनॉल के उत्पादन में लगभग 4,670 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। ये आंकड़े ऐसे समय में अधिक चिंता पैदा करते हैं, जब देश के बड़े हिस्से में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। नीति आयोग के साल 2021 के एथनॉल संबंधी मार्गदर्शी दस्तावेज में अधिक टिकाऊ कच्चे माल की ओर बढ़ने की आवश्यकता स्वीकार की गई थी।

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

Avinay Mishra

पढ़ें :- 'Gen-Z देश के खिलाफ नहीं...', संवाद कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

Advertisement