1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी अंबाला में झंडा फहराकर शुरू करेंगे यात्रा, स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था

राहुल गांधी अंबाला में झंडा फहराकर शुरू करेंगे यात्रा, स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था

भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार सुबह छह बजे से पहले राहुल गांधी मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहराएंगे। इसके बाद छह बजे से यात्रा शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मोहड़ा अनाज मंडी से यात्रा अंबाला कैंट में एंट्री करेगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार सुबह छह बजे से पहले राहुल गांधी मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहराएंगे। इसके बाद छह बजे से यात्रा शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मोहड़ा अनाज मंडी से यात्रा अंबाला कैंट में एंट्री करेगी। यहां अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक पहुंचेगी।

पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम

यहां से अंबाला शहर में यात्रा एंट्री करेगी। अंबाला शहर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा अग्रसेन चौक तक जाएगी। यहां से भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज सुबह छह बजे से 12 बजे तक कुरुक्षेत्र शाहाबाद-अंबाला रोड बंद रहेगा। इस संबंध में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने चालकों से इस समय वाहन इस रास्ते पर न लाने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए कुरुक्षेत्र और शाहाबाद की ओर से अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला और पंजाब की ओर आने वाले वाहन शाहाबाद से साहा रोड होते हुए वाया शहजादपुर, रायपुररानी, पंचकूला चंडीगढ़ और पंजाब की ओर जा सकते हैं। इसी प्रकार यमुनानगर से अंबाला की ओर आने वाले वाहन वाया बराड़ा होते हुए शाहाबाद से अंबाला की ओर आ सकते हैं।

अंबाला छावनी और अंबाला शहर का मार्ग इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा। 10 जनवरी 2023 को आई-डिजिटल जॉन परीक्षा केंद्र नजदीक गांव शाहपुर अंबाला में प्रात: छह बजे से शाम सात बजे तक एसएससी की परीक्षा होनी है। भारत जोड़ो यात्रा के कारण प्रात: छह से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों पर इस परीक्षा केंद्र के सामने पार्किंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com