Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ 24 किमी पैदल चलीं प्रियंका, राहुल और प्रिंयका ने की ओंकारेश्वर में पूजा-अर्चना

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ 24 किमी पैदल चलीं प्रियंका, राहुल और प्रिंयका ने की ओंकारेश्वर में पूजा-अर्चना

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी और प्रियंका 24 किलोमीटर पैदल चले. रात्रि विश्राम से पहले राहुल, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और रेहान नर्मदा आरती और मंदिर में दर्शन करने के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे. प्रियंका ने कहा मैं ओंकारेश्वर पहली बार आई हूं. यहां मैंने मेरे पति, बेटे और भाई के साथ मिलकर नर्मदा की आरती की. इस बात की मुझे प्रसन्नता है. इसी बीच राहुल गांधी ने ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की. इस आशय का एक ट्वीट भी किया

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की और नर्मदा तट पर पहुंचकर नर्मदा की आरती भी की. इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे जिसमें प्रियंका गांधी के अलावा एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ, सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग उनके साथ रहे.

आज संविधान दिवस पर महू पहुंचेंगे राहुल गांधी

देश शनिवार को संविधान दिवस मनाएगा और राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत संविधान निमार्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचेंगे, जहां वे पुष्पांजलि अर्पित करने वाले हैं. राहुल गांधी की यात्रा शनिवार को मोर्टाक्का से शुरू होगी और इस यात्रा के स्वागत की तैयारी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो सक्रिय हैं.

पढ़ें :- प्रधानमंत्री कार्यालय का नया अध्याय: साउथ विंग से बाहर, इतिहास में पहली बार बदलाव
Advertisement