नई दिल्ली, 07 मार्च। सोमवार को चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। सभी सीटों पर 31 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।
पढ़ें :- अवध विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए समयबद्ध विकास कार्यों के निर्देश
Biennial Elections to the Council of States to fill the seats of members retiring between 02.04.2022 to 09.04.2022-reg.https://t.co/360UWZLbv6
— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) March 7, 2022
लिस्ट में असम से 2, हिमाचल प्रदेश से 1, केरल से 3, नागालैंड से 1, त्रिपुरा से 1 और पंजाब से 5 सीटे हैं। जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है उसमें प्रमुख नाम कांग्रेस नेता आनंद शर्मा (हिमाचल प्रदेश) और एके एंटनी (केरल) हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सभी सीटों के लिए 14 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। 31 मार्च को इन सीटों के लिए वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।
पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र में 19 CAG रिपोर्ट पेश, 4 विधेयक पारित
वहीं पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों की सीटों पर 2 अप्रैल को सदस्यों का 6 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वहीं पंजाब के सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दूलो का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसके अलावा असम से रानी नाराह और रिपुन बोरा, केरल से एमवी श्रेयम्स कुमार और सोमप्रसाद के, नागालैंड से केजी केनी, त्रिपुरा से झरना दास (बैद्य) का भी कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।
चुनाव को लेकर अधिसूचना
अधिसूचना जारी : 14 मार्च, 2022
नामांकन करने की आखिरी तारीख : 21 मार्च, 2022
नामांकन की जांच : 22 मार्च को होगी
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख : 24 मार्च
मतदान की तारीख : 31 मार्च 2022
मतदान का समय : सुबह 9 से शाम 4 बजे तक
वोटों की गिनती : 31 मार्च को शाम 05:00 बजे