IIM Ranchi Student Suicide: रांची स्थित देश की प्रतिष्ठित संस्थान IIM यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल में फंदे से झूलता हुआ मिला है. प्रथम दृष्टया घटना का स्वरूप तो खुदकुशी जैसा लगता है पर परिस्थितियों से इसमें संदेह उत्पन्न हो रहा है. नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित के हॉस्टल के पांचवे तले पर एक कमरे से यह शव मिला है.
पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
22 वर्षीय शिवम का शव आईआईएम हॉस्टल स्थित कमरे में सोमवार की रात पंखे से लटकता हुआ पाया गया था. उसके दोनों हाथ रस्सी से आगे की तरफ बंधे हुए थे. मंगलवार को रांची पहुंचे शिवम के पिता अखिलेश्वर पांडेय ने कहा है कि ऐसी कोई वजह नहीं थी कि उनका पुत्र सुसाइड कर ले. उससे हर रोज फोन पर बात हो रही थी. वह खुशमिजाज लड़का था. उन्होंने इसके पीछे साजिश की आशंका जताई है.
पुलिस के अनुसार छात्र के हाथ आगे से बंधे हुए थे और उसके पैर जमीन से सटे थे. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार मृतक छात्र शुभम पांडे उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था. उसका घर वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र में पड़ता है.यह घटना सोमवार की देर रात आईआईएम कैंपस के पांचवें तले पर हुई.
शिवम ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. उसके बाद मैनेजमेंट में उसका दाखिला हुआ था. वह अभी हाल में बनारस से यहां वापस आया था. यूपी में हमारा नया घर बन रहा है. इसे बनाने में वह सहयोग कर रहा था. ऐसे में वह सुसाइड कर लेगा, यह भरोसा नहीं लग रहा.शिवम के पांव मुड़े हुए थे और हाथ आगे की तरफ बंध हुए थे. कोई व्यक्ति हाथ बांधकर सुसाइड कैसे कर सकता है.रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.