मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर
अन्य खबरें

Hyderabad News:तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में 100 से ज्यादा उपद्रवियों ने घर में घुसकर महिला का किया अपहरण

इंडिया वॉइस

Crime News:तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से क्राइम की एक घटना सामने आई है,तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले आदिबटला थाने के मन्नेगुड़ा में घर में घुसकर 24 वर्षीय वैशाली नाम की महिला का अपहरण कर लिया गया,महिला पेशे से डॉक्टर है,वैशाली के माता-पिता का आरोप है की उनके घर में लगभग 100 युवक घुस आए,और उनकी बेटी को जबरन उठा ले गए,साथ ही उन लोगो ने घर में तोड़फोड़ भी किया,

शेयर करें

Telangana News:तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से क्राइम की एक घटना सामने आई है,तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले आदिबटला थाने के मन्नेगुड़ा में घर में घुसकर 24 वर्षीय वैशाली नाम की महिला का अपहरण कर लिया गया,महिला पेशे से डॉक्टर है,वैशाली के माता-पिता का आरोप है की उनके घर में लगभग 100 युवक घुस आए,और उनकी बेटी को जबरन उठा ले गए,साथ ही उन लोगो ने घर में तोड़फोड़ भी किया।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और FIR(एफआईआर) दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं. राचकोंडा पुलिस ने घंटे भर के ऑपरेशन के बाद पीड़ित महिला को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया.मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है. पुलिस ने पुष्टि की कि यह विशुद्ध रूप से अपहरण का मामला था.

राचकोंडा पुलिस के मुताबिक पीड़िता का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया. यह एक पूर्व नियोजित वारदात थी. पीड़ित महिला सदमे में है और कुछ भी नहीं बोल पा रही है. मुख्य आरोपी नवीन अभी फरार है. पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पीड़िता के परिवार ने दावा किया कि गुंडे उसे उसके बेडरूम से खींचकर ले गए और कार में बिठाया.

राचकोंडा के एडिशनल सीपी सुधीर बाबू ने कहा, ‘घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है. हम मामले की तह में जाने के सभी प्रयास कर रहे हैं. निश्चित रूप से यह बहुत गंभीर अपराध है. हम मामले में आईपीसी की धारा 307 जोड़ रहे हैं.’

शेयर करें