Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आशा कार्यकर्ताओं के लिए रेखा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर महीने ₹6 हजार

आशा कार्यकर्ताओं के लिए रेखा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर महीने ₹6 हजार

By HO BUREAU 

Updated Date

आशा कार्यकर्ताओं के लिए रेखा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर महीने ₹6 हजार

Delhi : दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के मासिक प्रोत्साहन को 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे दिल्ली में कार्यरत 6,725 आशा कार्यकर्ताओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Delhi : महिला से 200 करोड़ की रंगदारी मांग, गोल्डी बराड़ के नाम से आया कॉल

3 हजार से बढ़कर 6 हजार रुपये हुआ प्रोत्साहन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने निर्धारित मासिक प्रोत्साहन राशि को दोगुना करते हुए 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दिया है। यह वृद्धि दिल्ली में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी। अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे।

6,725 आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा लाभ

दिल्ली में इस समय 6,725 पदों पर आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं। सामान्य तौर पर एक आशा कार्यकर्ता करीब 2,000 लोगों या 400 परिवारों से जुड़ी होती है। वे घर-घर जाकर स्वास्थ्य जागरूकता, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं से जुड़ी सेवाओं में सहयोग करती हैं। स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, सर्वेक्षण और सामुदायिक बैठकों में भी उनकी अहम भूमिका रहती है।

प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आशा कार्यकर्ता दिल्ली की प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का फैसला उनके योगदान के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का मानना है कि इससे आशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, सेवा निरंतरता मजबूत होगी और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

अरविंद कुमार

पढ़ें :- PM मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर दिल्ली बीजेपी का बड़ा अभियान, यमुना सफाई पर 8 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement