1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी : विदेश मंत्रालय

ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को कहा कि ओमान के तट पर रविवार को 14 भारतीयों को ले जा रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को कहा कि ओमान के तट पर रविवार को 14 भारतीयों को ले जा रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी है। नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “लापता नाविक के बारे में बता दें कि यह हमला ओमान के तट के पास हुआ था। यह पनामा के झंडे वाला जहाज था, जिस पर 14 भारतीय नागरिक या नाविक सवार थे। इनमें से 13 को बचा लिया गया है।

पढ़ें :- गुरुग्राम हिट एंड रन केस : महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अपने नागरिकों को बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। एक भारतीय नागरिक लापता है। वह नाविक जहाज पर ही था। ओमान के अधिकारियों की मदद से खोज और बचाव अभियान जारी है।” ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और चल रहे अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा है।

एमईए के प्रवक्ता ने कहा, “हम तनाव को तुरंत कम करने और इलाके में शांति लाने के लिए बातचीत और कूटनीति अपनाने की अपनी अपील दोहराते हैं। इसके साथ ही, मैं यह कहना चाहता हूं कि इस इलाके में कमर्शियल शिपिंग, नाविकों, आम नागरिकों और आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना हमें मंजूर नहीं है। हम यह भी अपील करते हैं कि इलाके में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय जलमार्गों से स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही और व्यापार का प्रवाह जल्द से जल्द बहाल किया जाए।”

रविवार को, विदेश मंत्रालय ने ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज एमटी ईआई जीएआइए पर हुए हमले की निंदा की थी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा कि एक सुपर ऑयल टैंकर, जो जलमार्ग के दक्षिण में ‘वर्जित’ रास्ते से होर्मुज जलडमरूमध्य (स्टेट्र ऑफ होर्मुज) को पार करने की कोशिश कर रहा था, नौसैनिक बारूदी सुरंगों (नेवल माइन्स) से टकराने के बाद उसमें विस्फोट हो गया और आग लग गई।

आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार आउटलेट, ‘सेपाह न्यूज’ पर जारी एक बयान में नौसेना ने कहा कि “ईआई जीएआईए” नाम के टैंकर पर लगी आग को बुझाने की कोशिशें बेकार रहीं और पूरा जहाज आग की लपटों में घिर गया।

पढ़ें :- 2,000 रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR, छोटे व्यापारियों के लिए जारी रहेगी छूट

इसमें यह भी कहा गया कि रणनीतिक जलमार्ग में “गैर-कानूनी” रास्ते का इस्तेमाल करने के खतरों के बारे में चेतावनी जारी की गई थी। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि जलडमरूमध्य बंद है और ईरान की नौसेना बलों के नियंत्रण में है। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- RLD एक दल नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान एवं अधिकार की आवाज है- ऐश्वर्य
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com