1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर दिल्ली बीजेपी का बड़ा अभियान, यमुना सफाई पर 8 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट

PM मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर दिल्ली बीजेपी का बड़ा अभियान, यमुना सफाई पर 8 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और 17 सितंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर दिल्ली बीजेपी बड़े स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।✍️अरविंद कुमार 

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और 17 सितंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर दिल्ली बीजेपी बड़े स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान के जरिए केंद्र और दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ यमुना सफाई और दिल्ली के विकास कार्यों को भी प्रमुखता दी जाएगी।

पढ़ें :- 'समानता और विविधता दोनों के प्रति प्रतिबद्ध...', UCC पर चिराग पासवान का बयान

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि इन 25 वर्षों में उन्होंने करीब 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 साल से ज्यादा समय देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा की है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है और बीजेपी इस मौके को सेवा के संकल्प के साथ मनाने जा रही है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में संसद में स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से 200 से ज्यादा योजनाएं शुरू की गईं। उनका दावा है कि इन योजनाओं का लाभ देश के 140 करोड़ लोगों में से हर व्यक्ति तक किसी न किसी रूप में पहुंचा है।

220 करोड़ वैक्सीन और 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का जिक्र

हर्ष मल्होत्रा ने कोरोना महामारी के दौरान 220 करोड़ वैक्सीन की खुराक दिए जाने और 81 करोड़ गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन की योजना जारी है और 2029 तक जारी रहेगी। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा।

यमुना सफाई के लिए 8 हजार करोड़ की परियोजनाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना दिल्ली और देश के लोगों की आस्था से जुड़ी है। इसलिए यमुना की सफाई को एक दिन या किसी एक अभियान तक सीमित नहीं किया जा सकता। दिल्ली सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

पढ़ें :- दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के मुताबिक, सेवा संकल्प अभियान के दौरान यमुना की सफाई से जुड़ी करीब 8 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई के लिए सरकार की तैयारियों और योजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जाएगा।

दिल्ली को 1.25 लाख करोड़ के बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट का दावा

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली को करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट दिए गए हैं। इनमें पूरे हो चुके, निर्माणाधीन और प्रस्तावित प्रोजेक्ट शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने यशोभूमि और भारत मंडपम जैसे बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के कारण दिल्ली में भव्य ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन संभव हुआ और राजधानी दो दिनों तक वैश्विक कूटनीति का प्रमुख केंद्र बनी रही।

25 साल की सेवा को बताया प्रेरणादायक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को बीजेपी के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार काम किया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का लगातार सेवा और काम के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। बीजेपी अब उनके जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के जरिए जनसेवा से जोड़कर बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी में है।

✍️अरविंद कुमार 

पढ़ें :- भारत में खुदरा महंगाई अगस्त में बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंची, सोना-चांदी और खाद्य कीमतों ने बढ़ाया दबाव

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com