Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सामने आई गदर-2 की रिलीज डेट, जानें कब पहुंचेगी सिनेमाघरों में

सामने आई गदर-2 की रिलीज डेट, जानें कब पहुंचेगी सिनेमाघरों में

By Rajni 

Updated Date

मुंबई। सनीदेओल के फैंस के लिए खुश खबरी। गदर-2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म गदर-2 की बात करें तो यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी है। जो 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें :- हरियाणाः चण्डीगढ़ में जल्द खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय सुविधा कार्यालयः अनुराग ठाकुर

हालांकि इस बार तारा सिंह का प्यार अमीषा पटेल के लिए नहीं बल्कि उनके बेटे के लिए नजर आएगा, जो अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए सनी पाकिस्तान जाएंगे।

सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर एक प्रेम कथा’ 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म ने सिनेमा घरों में बंपर कमाई की थी। अब 22 साल बाद एक बार फिर इसका डुप्लीकेट आ रहा हैं, जिसे गदर-2 फिल्म नाम से जाना जाएगा।

Advertisement