मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

World news: कंबोडिया के एक होटल में लगी भीषण आग,10 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 अन्य घायल

इंडिया वॉइस

Fire incident: कंबोडिया से एक बड़ी खबर सामने आई है,कंबोडिया के पॉइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो में भीषण आग लगने से 10 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है,इस हादसे में मरे हुए लोगो में से ज्यादातर थाई नागरिक हैं,इसके साथ ही इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए है,आग पर काबू पाने के लिए कंबोडिया ने थाइलैंड से आपातकालीन कर्मचारियों को बुलाया है

शेयर करें

Cambodia: कंबोडिया से एक बड़ी खबर सामने आई है,कंबोडिया के पॉइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो में भीषण आग लगने से 10 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है,इस हादसे में मरे हुए लोगो में से ज्यादातर थाई नागरिक हैं,इसके साथ ही इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए है,आग पर काबू पाने के लिए कंबोडिया ने थाइलैंड से आपातकालीन कर्मचारियों को बुलाया है

मिली जानकारी के अनुसार ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में करीब 50 लोगों के फंसे होने की खबर है. घटनास्थल से आये चौंकाने वाले फुटेज में लोगों को पांचवीं मंजिल से कूदते हुए देखा जा सकता है. इस दर्दनाक हादसे के दौरान इमारत के आंशिक रूप से गिरने की सूचना भी मिली है, जबकि अग्निशामकों ने बाद में आग पर लगभग 70% नियंत्रण का दावा किया है.

स्थानीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे तक बिल्डिंग से करीब 53 लोगों को बचाया गया है, रिपोर्ट में कहा गया है कि आग होटल और कैसीनो परिसर में लगभग छह घंटे से “अनियंत्रित” तौर पर जल रही थी, एक वीडियो क्लिप में छत का एक बड़ा हिस्सा अभी भी जलता हुआ दिख रहा है.

अनियंत्रित आग को देखते हुए कंबोडिया ने आग पर काबू पाने के लिए थाइलैंड से आपातकालीन कर्मचारियों को बुलाया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक कंबोडिया के पॉइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो और होटल में बड़े पैमाने पर आग लगने से हुई मौतों में ज्यादातर थाई नागरिक हैं. आग की लपटों, धुंए में सांस लेने, कई मंजिल ऊपर से कूदने के चलते 30 लोग घायल भी हुए हैं. आग कथित तौर पर परिसर के कैसीनो की तरफ एक गैस टैंक में विस्फोट के चलते शुरू हुई.

शेयर करें