Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. RLD प्रमुख जयंत चौधरी की सियासी सक्रियता ने यूपी में बढ़ाई राजनीतिक हलचल, सीएम योगी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की मुलाकात

RLD प्रमुख जयंत चौधरी की सियासी सक्रियता ने यूपी में बढ़ाई राजनीतिक हलचल, सीएम योगी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की मुलाकात

By HO BUREAU 

Updated Date

RLD प्रमुख जयंत चौधरी की सियासी सक्रियता ने यूपी में बढ़ाई राजनीतिक हलचल, सीएम योगी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की मुलाकात

UP News : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के लखनऊ दौरे ने प्रदेश में सियासी हलचल तेज कर दी है। एक तरफ जहां उन्होंने स्वागत समारोह के बहाने प्रदेश भर में पार्टी के सांगठनिक विस्तार का संदेश दिया वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरणों को दिशा देने की भी कोशिश की है।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी

RLD मुखिया जयंत चौधरी रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में एक स्वागत समारोह में शिरकत करने पहुंचे। समारोह के बाद वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिले। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात से प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को 2027 की रणनीति और NDA गठबंधन के समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर रविवार की शाम शिष्टाचार भेंट की। 2027 से पहले दोनों नेताओं की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इसके बाद RLD अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल कुमार, RLD के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी और राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जयंत चौधरी को अपनी लिखी पुस्तक “अतुलनीय अटलजी” भेंट की। यह पुस्तक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित है।

इससे पूर्व जयंत चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक भी की थी। इस बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार और बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन किया गया। उनकी इस बैठक और मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। श्री चौधरी की सक्रियता से जहां RLD की लोकप्रियता में इजाफा होना तय माना जा रहा वहीं NDA गठबंधन को यूपी में मजबूती मिलने की भी संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

Anil Shahi

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दीपावली पर परिवार से मिलने की दी इजाजत

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement