Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में चली गोली, कोर्ट में पहुंची पुलिस

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में चली गोली, कोर्ट में पहुंची पुलिस

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। रोहिणी जिले के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार सुबह कहासुनी के दौरान नगालैंड पुलिस के जवान ने गोली चला दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल प्रशांत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8.45 बजे सूचना मिली कि रोहिणी कोर्ट के गेट संख्या-7 के पास गोली चली है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शुरूआती जांच में पता चला है कि वकील ने गेट पर चेकिंग के दौरान नगालैंड पुलिस के जवान के साथ कहासुनी की थी। इस बीच हाथापाई हुई और हथियार छीनने की कोशिश के बीच जवान ने जमीन पर गोली चलाई।

सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हुआ है। नगालैंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। जिन्होंने हथियार और खाली कारतूस जब्त कर लिया है। वहीं, वकील आरोप लगा रहे है कि चेकिंग को लेकर नगालैंड पुलिस के जवान ने कहासुनी की थी।

Advertisement