Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा, केएल राहुल बने रहेंगे कप्तान

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा, केएल राहुल बने रहेंगे कप्तान

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

IND vs BAN: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की कमी खलेगी। चटोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे और पहला टेस्ट न खेलने के बाद अब यह सामने आया है कि रोहित बांग्लादेश की यात्रा बिल्कुल नहीं करेंगे और 22 दिसंबर से मीरपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे। उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में उनकी अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।

पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने शानदार प्रदर्शन किया था। चेतेश्वर पुजारा ने भी बेहतरीन बैटिंग की थी। दोनों ने दूसरी पारी में शतक जमाया था, ऐसे में माना रहा था कि रोहित शर्मा के आने के बाद खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को प्लेइंग 11 से बाहर बैठाया जा सकता था। अब रोहित शर्मा के सीरीज के दूसरे मैच से बाहर होने के बाद टीम सलेक्शन को लेकर माथापच्ची नहीं होगी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अनुपलब्धता की खबर सोमवार (19 दिसंबर) को सामने आई, जब पता चला कि कप्तान का अंगूठा पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है, ऐसे में बीसीसीआई (BCCI), चयन समिति (Selection Committee) और टीम प्रबंधन (Team Management) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit) इस समय मुंबई में हैं। वह टेस्ट में बल्लेबाजी तो कर लेते, लेकिन फील्डिंग के दौरान चोट की समस्या बनी रहती। ऐसे में मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन को लगा कि अगर उन्हें दोबार अंगूठे में चोट लगी तो वह गंभीर रूप से चोटिल हो सकते है। माना जा रहा है कि वह 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे, जहां भारत तीन टी20 और इतने ही वनडे खेलेगा।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- 'यकीन है कि...'
Advertisement