1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में हंगामा, आयोजक बोले भीड़ बुलाई, पैसा खर्च किया, हमको ही मिलने ही नहीं दिया

हरदोई में दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में हंगामा, आयोजक बोले भीड़ बुलाई, पैसा खर्च किया, हमको ही मिलने ही नहीं दिया

यूपी के हरदोई जिले में आज पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है।

By up bureau 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में आज पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है। ब्राह्मण महासम्मेलन की समाप्ति से पहले ही कार्यक्रम के आयोजक सर्वेश पांडे ने गंभीर इल्जाम लगाते हुए खुद को लूटे जाने व बेवकूफ बनाए जाने की बात कह कर जमकर हंगामा किया। सर्वेश पांडे के साथ अन्य दो लोगों ने भी पूरे कार्यक्रम में जमकर उत्पात मचाते हुए कहा कि सारे रुपए हमसे खर्च कराए, सारी भीड़ हमसे जमा कराई और दिनेश शर्मा से मिले दूसरे लोग। हमको सिर्फ मूर्ख बनाया और लूटा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पढ़ें :- CM योगी ने किया आठ राज्यों से आए कलाकारों से संवाद, कहा - 'सांस्कृतिक एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत'

दरअसल आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आज ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ब्राह्मण परशुराम संगठित समाज संरक्षण विश्व फाउंडेशन के बैनर तले हुआ जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत पांडे हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष सर्वेश पांडे ने बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित कराया था उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए पैसा लगाया राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने उनसे कहा की भीड़ जुटाओ पैसा लगाओ तो तुम्हारी मुलाकात दिनेश शर्मा से अच्छी तरह कराई जाएगी। उन्होंने भीड़ बुलाई कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया लेकिन जब दिनेश शर्मा से मुलाकात की बात आई तो उनको किनारे कर दिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com