मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Russia Ukraine War: लुहांस्क, डोनेस्क समेत यूक्रेन के चार क्षेत्र आज बन जाएंगे रूस का हिस्सा,आज राष्ट्रपति पुतिन करेंगे कब्जे की घोषणा

इंडिया वॉइस

आज रूस यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपने अंदर मिला लेगा, रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर के साथ ही यूक्रेन के चारों इलाके औपचारिक रूप से रूस का हिस्सा बन जाएंगे.

शेयर करें

रूस शुक्रवार को यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपने अंदर मिला लेगा. रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर के साथ ही यूक्रेन के चारों इलाके औपचारिक रूप से रूस का हिस्सा बन जाएंगे. इनमें लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया शामिल हैं. क्रेमलिन में हस्ताक्षर समारोह के बाद पुतिन भाषण देंगे और यूक्रेन के इन क्षेत्रों में मास्को द्वारा नियुक्त प्रशासकों के साथ मुलाकात भी करेंगे.

जेलेंस्की ने बुलाई आपात बैठक

उधर यूक्रेन ने चेतावनी दी है कि इसका कड़ा विरोध किया जाएगा. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्रेमलिन की घोषणा के बाद शुक्रवार को अपने उच्च रक्षा अधिकारियों और राजनेताओं की आपात बैठक बुलाई है. जेलेंस्की ने कहा कि रूस के कब्जे वाला क्षेत्र विशुद्ध रूप से यूक्रेन का है. जनमत संग्रह का यूक्रेन ने शुरू से विरोध किया है. रूसी अधिकारियों का कहना है कि इन क्षेत्रों में पांच दिन तक चले जनमत संग्रह में इन्हें रूस में शामिल करने के पक्ष में 90 प्रतिशत से ऊपर मत पड़े हैं. पुतिन के फैसले का मतलब है कि मास्को पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन के कब्जाए विशाल क्षेत्र को अपने साथ जोड़ लेगा। यह यूक्रेन की कुल भूमि का 15 प्रतिशत है.

शेयर करें